Sunday, April 5, 2020

प्रमुख मुहावरे व उनका अर्थ:


प्रमुख मुहावरे व उनका अर्थ:

प्रमुख मुहावरे व उनका अर्थ
idiom
अंग–अंग खिल उठना
अर्थ – प्रसन्न हो जाना।

 
अंग छूना
अर्थ – कसम खाना।

 
अंग–अंग टूटना
अर्थ – सारे बदन में दर्द होना।

 
अंग–अंग ढीला होना
अर्थ – बहुत थक जाना।

 
अंग–अंग मुसकाना
अर्थ – बहुत प्रसन्न होना।

 
अंग–अंग फूले न समाना
अर्थ – बहुत आनंदित होना।

 
अंगड़ाना
अर्थ – अंगड़ाई लेना, जबरन पहन लेना।

 
अंकुश रखना
अर्थ – नियंत्रण रखना।

अंग लगाना
अर्थ – लिपटाना।

 
अंगारा होना
अर्थ – क्रोध मेँ लाल हो जाना।

 
अंगारा उगलना
अर्थ – जली–कटी सुनाना।

अंगारोँ पर पैर रखना
अर्थ – जोखिम मोल लेना।

 
अँगूठे पर मारना
अर्थ – परवाह न करना।

 
अंगूर खट्टे होना
अर्थ – प्राप्त न होने पर उस वस्तु को रद्दी बताना।

 
अंजर–पंजर ढीला होना
अर्थ – अंग–अंग ढीला होना।

 
अंडा फूट जाना
अर्थ – भेद खुल जाना।

 
अंधा बनाना
अर्थ – ठगना।

 
अँधे की लकड़ी/लाठी
अर्थ – एकमात्र सहारा।

 
अंधे को चिराग दिखाना
अर्थ – मूर्ख को उपदेश देना।

 
अंधाधुंध
अर्थ – बिना सोचे–विचारे।

 
अंधानुकरण करना
अर्थ – बिना विचारे अनुकरण करना।

 
अंधेर खाता
अर्थ – अव्यवस्था।

 
अंधेर नगरी
अर्थ – वह स्थान जहाँ कोई नियम व्यवस्था न हो।

 
अंधे के हाथ बटेर लगना
अर्थ – बिना प्रयास भारी चीज पा लेना।

 
अंधोँ मेँ काना राजा
अर्थ – अयोग्य व्यक्तियोँ के बीच कम योग्य भी बहुत योग्य होता है।

 
अँधेरे घर का उजाला
अर्थ – अति सुन्दर/इकलौती सन्तान।

 
अँधेरे मेँ रखना
अर्थ – भेद छिपाना।

 
अँधेरे मुँह
अर्थ – पौ फटते।

 
अंधेरे–उजाले
अर्थ – समय–कुसमय।

 
अकड़ना
अर्थ – घमण्ड करना।

 
अक्ल का दुश्मन
अर्थ – मूर्ख।

 
अक्ल चकराना
अर्थ – कुछ समझ में न आना।

 
अक्ल का अंधा होना
अर्थ – बेअक्ल होना।

• 
अक्ल आना
अर्थ – समझ आना।



 
अक्ल का कसूर
अर्थ – बुद्धि दोष।

 
अक्ल काम न करना
अर्थ – कुछ समझ न आना।

 
अक्ल के घोड़े दौड़ाना
अर्थ – तरह–तरह की कल्पना करना।

 
अक्ल के तोते उड़ना
अर्थ – होश ठिकाने न रहना।

 
अक्ल के बखिए उधेड़ना
अर्थ – बुद्धि नष्ट कर देना।

 
अक्ल जाती रहना
अर्थ – घबरा जाना।

 
अक्ल ठिकाने होना
अर्थ – होश मेँ आना।

 
अक्ल ठिकाने ला देना
अर्थ – समझा देना।

 
अक्ल से दूर/बाहर होना
अर्थ – समझ मेँ न आना।

 
अक्ल का पूरा
अर्थ – मूर्ख।

 
अक्ल पर पत्थर पड़ना
अर्थ – बुद्धि से काम न लेना।

 
अक्ल चरने जाना
अर्थ – बुद्धि का न होना।
 
अक्ल का पुतला
अर्थ – बुद्धिमान।

 
अक्ल के पीछे लठ लिए फिरना
अर्थ – मूर्खता का काम करना।

 
अपनी खिचड़ी खुद पकाना
अर्थ – मिलजुल कर न रहना।

 
अपना उल्लू सीधा करना
अर्थ – स्वार्थ सिद्ध करना।

 
अपना सा मुँह लेकर रहना
अर्थ – लज्जित होना।

 
अरमान निकालना
अर्थ – मन का गुबार पूरा करना।

 
अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना
अर्थ – अपनी बड़ाई आप करना।

 
अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना
अर्थ – जानबूझकर अपना नुकसान करना।

 
अपना राग अलापना
अर्थ – अपनी ही बातोँ पर बल देना।

 
अगर–मगर करना
अर्थ – बहाना करना।

 
अटकलेँ भिड़ाना
अर्थ – उपाय सोचना।

 
अपने पैरोँ पर खड़ा होना
अर्थ – स्वावलंबी होना।

 
अक्षर से भेँट न होना
अर्थ – अनपढ़ होना।

 
अटखेलियाँ करना
अर्थ – किलोल करना।

 
अडंगा करना
अर्थ – होते कार्य मेँ बाधा डालना।

 
अड़ पकड़ना
अर्थ – जिद करना/पनाह मेँ आना।

 
अता होना
अर्थ – मिलना।

 
अथाह मेँ पड़ना
अर्थ – मुश्किल मेँ पड़ना।

 
अदब करना
अर्थ – सम्मान करना।

 
अधर मेँ झूलना
अर्थ – दुविधा मेँ रहना।

 
अधूरा जाना
अर्थ – असमय गर्भपात होना।

 
अनसूनी करना
अर्थ – जानबूझकर उपेक्षा करना।

 
अनी की चोट
अर्थ – सामने की चोट।

 
अपनी–अपनी पड़ना
अर्थ – सबको अपनी चिँता होना।
 
अपनी नीँद सोना
अर्थ – इच्छानुसार कार्य करना।

 
अपना हाथ जगन्नाथ
अर्थ – स्वाधिकार होना।

 
अरण्य रोदन
अर्थ – निष्फल निवेदन।

 
अवसर चूकना
अर्थ – सुयोग का लाभ न उठाना।

 
अवसर ताकना
अर्थ – मौका ढूँढना।

 
आँख का तारा
अर्थ – बहुत प्यारा होना/अति प्रिय।

 
आँख उठाना
अर्थ – क्रोध से देखना।

 
आँख बन्द कर काम करना
अर्थ – ध्यान न देना।

 
आँख चुराना
अर्थ – छिपना।

 
आँख मारना
अर्थ – इशारा करना।

 
आँख तरसना
अर्थ – देखने के लालायित होना।

 
आँख फेर लेना
अर्थ – प्रतिकूल होना।

 
आँख बिछाना
अर्थ – प्रतीक्षा करना।

 
आँखें सेंकना
अर्थ – सुंदर वस्तु को देखते रहना।

 
आँख उठाना
अर्थ – देखने का साहस करना।

 
आँख खुलना
अर्थ – होश आना।

 
आँख लगना
अर्थ – नींद आना अथवा प्यार होना।

 
आँखों पर परदा पड़ना
अर्थ – लोभ के कारण सच्चाई न दीखना।

 
आँखों में समाना
अर्थ – दिल में बस जाना।

 
आँखे चुराना
अर्थ – अनदेखा करना।

 
आँखेँ चार होना
अर्थ – आमने–सामने होना/प्रेम होना।

 
आँखेँ दिखाना
अर्थ – गुस्से से देखना।

 
आँखेँ फेरना
अर्थ – बदल जाना, प्रतिकूल होना।

 
आँखेँ पथरा जाना
अर्थ – देखते–देखते थक जाना।
 
आँखे बिछाना
अर्थ – प्रेम से स्वागत करना।

 
आँखोँ का काँटा होना
अर्थ – बुरा लगना/अप्रिय व्यक्ति।

 
आँखोँ पर बिठाना
अर्थ – आदर करना।

 
आँखोँ मेँ धूल झोँकना
अर्थ – धोखा देना।

 
आँखोँ का पानी ढलना
अर्थ – निर्लज्ज बन जाना।

 
आँखोँ से गिरना
अर्थ – आदर समाप्त होना।

 
आँखोँ पर परदा पड़ना
अर्थ – बुद्धि भ्रष्ट होना।

 
आँखोँ मेँ रात कटना
अर्थ – रात–भर जागते रहना।

 
आँच न आने देना
अर्थ – थोड़ी भी हानि न होने देना।

 
आँसू पीकर रह जाना
अर्थ – भीतर ही भीतर दुःखी होना।

 
आकाश के तारे तोड़ना
अर्थ – असम्भव कार्य करना।

 
आकाश–पाताल एक करना
अर्थ – कठिन प्रयत्न करना।

 
आग मेँ घी डालना
अर्थ – क्रोध और अधिक बढ़ाना।

 
आग से खेलना
अर्थ – जानबूझकर मुसीबत मेँ फँसना।

 
आग पर पानी डालना
अर्थ – उत्तेजित व्यक्ति को शान्त करना।

 
आटे–दाल का भाव मालूम होना
अर्थ – कठिनाई मेँ पड़ जाना।

 
आसमान से बातेँ करना
अर्थ – ऊँची कल्पना करना।

 
आड़े हाथ लेना
अर्थ – खरी–खरी सुनाना।

 
आसमान सिर पर उठाना
अर्थ – बहुत शोर करना।

 
आँचल पसारना
अर्थ – भीख माँगना।

 
आँधी के आम होना
अर्थ – बहुत सस्ती वस्तु मिलना।

 
आँसू पोँछना
अर्थ – धीरज देना।

 
आग–पानी का बैर
अर्थ – स्वाभाविक शत्रुता।

 
आसमान पर चढ़ना
अर्थ – बहुत अधिक अभिमान करना।
 
आग–बबूला होना
अर्थ – बहुत क्रोध करना।

 
आपे से बाहर होना
अर्थ – अत्यधिक क्रोध से काबू मेँ न रहना।

 
आकाश का फूल
अर्थ – अप्राप्य वस्तु।

 
आसमान पर उड़ना
अर्थ – अभिमानी होना।

 
आस्तीन का साँप
अर्थ – विश्वासघाती मित्र।

 
आकाश चूमना
अर्थ – बहुत ऊँचा होना।

 
आग लगने पर कुआँ खोदना
अर्थ – पहले से कोई उपाय न कर रखना।

 
आग लगाकर तमाशा देखना
अर्थ – झगड़ा पैदा करके खुश होना।

 
आटे के साथ घुन पिसना
अर्थ – दोषी के साथ निर्दोषी की भी हानि होना।

 
आधा तीतर आधा बटेर
अर्थ – बेमेल काम।

 
आसमान के तारे तोड़ना
अर्थ – असंभव कार्य करना।


 आसमान फट पड़ना
अर्थ – अचानक आफत आ पड़ना।

 
आँचल देना
अर्थ – दूध पिलाना।

 
आँचल मेँ गाँठ बाँधना
अर्थ – अच्छी तरह याद कर लेना।

 
आँचल फैलाना
अर्थ – अति विनम्रता पूर्वक प्रार्थना करना।

 
आँधी उठना
अर्थ – हलचल मचना।

 
आँसू गिराना
अर्थ – रोना।

 
आँसूओँ से मुँह धोना
अर्थ – बहुत रोना।

 
आकाश कुसुम
अर्थ – अनहोनी बात।

 
आकाश खुलना
अर्थ – बादल हटना।

 
आकाश–पाताल का अन्तर होना
अर्थ – बहुत बड़ा अन्तर।

 
आग का पुतला
अर्थ – बहुत क्रोधी।

 
आग के मोल
अर्थ – बहुत महँगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box